Friday, September 27, 2019

WordPad in hindi

What is wordpad (वर्डपैड क्या है)

माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड एक रिच टेक्‍स्‍ट एडिटर हैं, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 में शामिल किया और यह इसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध हैं।
हालांकि WordPad माइक्रोसॉफ्ट के Notepad से बहुत अधिक करने में सक्षम हैं, लेकिन  यह Microsoft Word के जितना एडवांस नहीं है। फिर भी, यह आपको कई सारे अतिरिक्त फीचर्स प्रदान करता है, जैसे इमेजेस को एड करना और टेक्‍स्‍ट के फॅार्मेट की क्षमता।
अन्य वर्ड प्रोसेसिंग एप्लिकेशन के समान, वर्डपैड में प्रोग्राम और वर्ड प्रोसेसिंग इंजन शामिल हैं। इस प्रोग्राम में Title Bar, Menu Bar, Toolbar, Status Bar, Format Bar, Document Ruler And Selection Bar है।
WordPad और Microsoft Word दोनों के द्वारा .RTF एक्सटेंशन उपयोग किया जाता है। प्रत्येक रिलीज के साथ, माइक्रोसॉफ्ट ने WordPad में.txt, .doc और .odt जैसे अधिक फ़ाइल फॉर्मेट सपोर्ट एड किए है।
डयॉक्‍युमेंट बनाने के लिए नोटपैड कि बजाए WordPad को पसंद किया जाता है, जब फ़ॉर्मेटिंग कि बात आती हैं। यह फ़ॉर्मेटेड और सिंपल टेक्‍स्‍ट दोनों को हैंडल कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तुलना में इसके फीचर्स सरल है और Word डयॉक्‍युमेंट के लिए एक उत्कृष्ट एडिटर और मिनी व्‍यूअर के रूप में माना जा सकता है।
यह फ़ॉन्ट, कैरेक्‍टर लेवल फॉर्मेटिंग, मार्जिन और मॉडिफिकेशन में सक्षम है। इसमें आप डयॉक्‍युमेंट में साउंड फ़ाइलें, चार्ट और ग्राफिक्स इन्‍सर्ट कर सकते है। हाइपरटेक्स्ट लिंक भी एड किए जा सकते है और ज़ूम इन और ज़ूम आउट फीचर भी उपलब्ध है।

wordPad extention name

Wordpad डिफ़ॉल्ट रूप से फ़ाइलों को सेव करने के लिए .rtf या Rich Text Format
फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग करता है। लेकिन यह डयॉक्‍युमेंटस् को docx (Office Open XML), ODT (Open Document), .txt (Text) फॉर्मेट में भी सेव कर सकता हैं।

1. Creat a New File And Open exiting file

WordPad में एक नई फ़ाइल बनाने के लिए –
File मेनू पर क्लिक करें और फिर New पर क्लिक करें।

वर्डपैड में पहले सेव कि गई फ़ाइल को ओपन करने के लिए-
File मेनू पर क्लिक करें, और फिर Open पर क्लिक करें।उस लोकेशन पर जाएं जहां आपने इस फ़ाइल को सेव किया था।फ़ाइल को सिलेक्‍ट करें, फिर Open बटन पर क्लिक करें।

2. Page Setup

यह वह जगह है जहां आप पेज साइज़, Portrait या Landscape, मार्जिन (टॉप, बॉटम, साइड), और प्रिंट पेज नंबर चुन सकते हैं।File मेनू में Page Setup पर क्लिक करें।अब Page Setup का एक डाइलॉग बॉक्‍स ओपन होगा।आप Size ड्रॉप डाउन से पेपर साइज़ को चुन सकते हैं।इसके अलावा आप यहां से पेज मार्जिन सेट कर सकते हैं। left, right, top और bottom के मार्जिन टाइप करें, जो आप चाहते हैं।

3. Home Tab

Home Tab में पांच ग्रुप हैं: Clipboard, Font, Paragraph, Insert और Editing.

4.View TAb

View टैब में तीन ग्रुप हैं: Zoom, Show or Hide, और Settings:



No comments:

Post a Comment