CSS (Cascading Style Sheet)
CSS PDF
Introduction to Cascading Style Sheet (CSS)
CSS एक designing language है। इसका इस्तेमाल webpages को और भी beautiful बनाने के लिए किया जाता है। CSS के द्वारा आप HTML tags पर designing apply कर सकते है। CSS आप 3 तरह से apply कर सकते है।
- Inline – इस method में आप CSS को HTML tag में ही define कर देते है। ऐसा आप style attribute के द्वारा करते है।
- Internal – इस method में आप CSS को HTML tag में define करने की बजाए HTML file के <head> tag में <style> tag की मदद से define करते है।
- External – इस method में आपकी CSS file और HTML file अलग अलग होती है। HTML file में आप CSS file को <link> attribute के द्वारा add करवाते है।
CSS से आप webpages के presentation को control कर सकते है। CSS आपको webpage की design पर पूरा control देती है। CSS से आप web page का text color, font family, background, margin, padding और position आदि set कर सकते है।