Thursday, September 26, 2019

PHOTOSHOP & CORELDRAW

PHOTOSHOP

फोटोशॉप का परिचय (Introduction of Photoshop)

फोटोशॉप एक इमेज एडिटिंग सॉफ्टवेयर हैं जिसे Adobe कंपनी ने बनाया है फ़ोटोशॉप 1988 में थॉमस और जॉन नॉल द्वारा बनाया गया था फोटोशॉप में स्कैन की गई इमेज, डिजिटल कैमरे द्वारा ली गई फोटो, इन्टरनेट द्वारा डाउनलोड की गई फोटो आदि का उपयोग किया जा सकता है|
इसके अतिरिक्त इसमें विभिन्न टूल होते हैं जिसकी सहायता से आप इस सॉफ्टवेयर में अपनी इच्छा अनुसार परिवर्तन कर सकते हैं Photoshop के द्वारा पिक्चर को एडिट कर सकते हैं किसी भी पिक्चर में इफेक्ट डाल सकते हैं तथा नई डिजाइन बना सकते हैं आजकल इस सॉफ्टवेयर का उपयोग मुख्यतः फोटो बनाने, एल्बम बनाने, फ्लेक्स बनाने, पोस्टर बनाने, बुक कवर बनाने आदि में किया जाता है|
फोटोशॉप की विशेषताएं (Features of Photoshop):-
1. फोटोशॉप में बनी फाइलों को आसानी से वेब पेज में डाला जा सकता है|
2. Photoshop के कार्य को अनडू ऑप्शन के द्वारा हटाया भी जा सकता है|
3. इसमें हिस्ट्री पैलेट की सुविधा दी गई है जिसमें पुरानी कार्य की सूची दिखाई जाती है इस पैलेट के उपयोग से फोटो या इमेज को पुरानी स्थिति में ला सकते हैं|
4. फोटोशॉप में इमेज को सेलेक्ट करने के लिए बहुत से टूल हैं जिनके द्वारा इमेज के अलग-अलग पार्ट को सिलेक्ट किया जा सकता है इस सुविधा से फोटोशॉप में किसी भी फोटो का काम बहुत आसानी से किया जा सकता है|
5. फोटोशॉप में वांछित रंगों को सुधारने या बदलने का कार्य फोटोशॉप में बहुत तेजी से एवं आसानी से किया जा सकता है|
6. फोटोशॉप में बहुत से इफेक्टिव टूल्स दिए होते हैं जिनकी मदद से फोटो में अलग अलग इफेक्ट आसानी से डाल सकते हैं|
7. Photoshop के द्वारा किसी भी इमेज के आकार को आसानी से बदला जा सकता है तथा उस इमेज को रोटेट भी किया जा सकता है|
8. फोटोशॉप में इमेज पर आसानी से कार्य करने के लिए लेयर का उपयोग किया जाता है लेयर सुविधा के माध्यम से हम इमेज को अलग-अलग हिस्सों में बाँट कर उस पर कार्य कर सकते हैं|
9. फोटोशॉप के द्वारा बनाई गई इमेज को अलग अलग इमेज एक्सटेंशन में सेव किया जा सकता है जैसे Bitmap, GIF, JPG, PNG, PDF आदि|

And this is PDF theory

कोरल ड्रा का परिचय (CorelDraw Introduction)

कोरेल ड्रा ग्राफ़िक डिज़ाइन के लिए एक महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है जिसके जरिये आप कोई भी डिज़ाइन या फोटो को बना सकते है|  इसी तरह फोटोशॉप भी फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से फोटोज को एडिट किया जाता है फोटोशॉप फोटो  में  एडिटिंग Pixels  में करता है जिसकी फोटो की क्वालिटी एक सीमित सीमा तक रहती है | अगर आप फोटो को ज़ूम करके देखते है तो उसके पिक्सेल भटने लगते है और अगर आप किसी फोटो को कोरेल ड्रा के माध्यम से एडिट करते है फिर अगर  आप फोटो को ज़ूम करके देखते है तो वो बिलकुल क्लियर नजर आती है |कोरेल ड्रा एक डिजाइनिंग और प्रोफेशनल इमेज बनाने वाला सॉफ्टवेयर है जो लोगो, कार्टून, विजिटिंग कार्ड, इनविटेशन कार्ड, मैगजीन्स, विज्ञापन डिजाईन, छोटे पोस्टर से लेकर बड़े पोस्टर, वेब साइट इत्यादि की डिज़ाइन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| कोरेल ड्रा एक वेक्टर सॉफ्टवेयर है, कोरेल ड्रा में तैयार किये गए डिज़ाइन को आप चाहे कितना भी बड़ा कर सकते है उसकी रेजोल्यूशन में और उसकी क्वालिटी में कोई भी प्रभाव नही पड़ेगा | इस तरह बिटमैप की तुलना में कोरेल ड्रा एक स्मूथ पिक्चर बनता है |
अन्य सॉफ्टवेयर बिटमैप इमेज के आधार पर कार्य करते है बिटमैप इमेज को पिक्सेल की सहायता से बनाया जाता है | हजारो पिक्सेल मिलकर एक इमेज को बनाते है इमेज को ज़ूम करके देखने पर उसके रेजोल्यूशन में बदलाव आ जाता है इस तरह बिटमैप इमेज की साइज बदलने से पिक्चर की क्वालिटी ख़राब हो जाती है | कोरेल ड्रा वेक्टर वेज सॉफ्टवेयर होने की वजह से इसमें कोई समस्या नहीं होती है इस तरह कोरेल ड्रा ग्राफ़िक्स डिज़ाइन के लिए उत्तम सॉफ्टवेयर है|कोरेल ड्रा X5 कोरेल ड्रा का नया वर्शन है इस वर्शन में वेब, कलर मैनेजमेंट ,प्रिंटिंग टेबल और डिजाइनिंग के लिए टूल्स मेनू और कमांड को शामिल किया गया है| कोरेल ड्रा में बनी हुई  फाइल को .cdr फॉर्मेट से सेव किया जाता है और दुसरे सॉफ्टवेर में कई फॉर्मेट में फाइल को सेव करते है जैसे कि .AI , .pdf, .wmf इत्यादि |

कोरल ड्रा x5 की  विशेषताये (Features of CorelDraw)

  • पहले के वर्शन कोरल ड्रा x4 की तुलना में कोरल ड्रा का नया वर्शन कोरल ड्रा x5 ज्यादा पॉवर और क्रिएटिविटी के साथ उपलब्ध है |
  • पुराने वर्शन की तुलना में इस वर्शन में ज्यादा क्वालिटी और कलर को मैनेज करने की क्षमता होती है |
  • कोरल ड्रा का यह वर्शन वेक्टर इलस्ट्रेशन टूल्स और वेब कैपेबिलिटी ग्रहण किये हुए है
  • कोरल ड्रा के नए फीचर कोरल कनेक्ट के द्वारा आप फोटो , इमेजिस और ग्राफ़िक्स आप अपने ही कंप्यूटर में से तेजी से ढूढ सकते है |
  • इस वर्शन में आपकी सुविधा के लिए विडियो ट्युटोरिअल्स जैसे लर्निंग टूल्स उपलब्ध होते है |
  • कोरल ड्रा के इस वर्शन में यह 100 से ज्यादा फाइल फॉर्मेट को समर्थन देता है जिससे हम ग्राफ़िक को किसी भी जगह सेव कर सकते है |

Corel draw PDF theory



No comments:

Post a Comment