Friday, September 27, 2019

NotePad in Hindi

What is Notepad (नोटपैड क्या है )
नोटपैड एक सामान्य टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम है जो विंडोज के हर वर्शन मे सम्मिलित होता है | नोटपैड का प्रयोग विंडोज में हम टेक्स्ट फाइल बनाने के लिए करते है, यह यूजर को साधारण टेक्स्ट फाइल खोलने, पढ़ने तथा बनाने में सहायता करता है | नोटपैड में तैयार टेक्स्ट फाईल को ‘.txt’ extension के साथ सेव किया जाता है|  किसी दूसरे प्रोग्राम में बनायीं गयी फाइल को भी हम नोटपेड में  खोल सकते है | नोटपेड में खोली गयी फाइल का साइज़ 64 kb होना चाहिए |

नोटपैड की विंडो इस तरह दिखाई देती है | जब आप नोटपैड को अपने कंप्यूटर में ओपन करके देखेंगे तब आपके सामने ये नोटपैड विंडो आती है |
 नोटपैड विंडो को कई भागों में बांटा गया है, आइए नोटपैड विंडो के प्रत्येक भाग को क्रम से जानते है-


1. Title bar

Title bar नोटपैड विंडो का सबसे ऊपरी भाग है, इस बार पर नोटपैड मे बनाई गई फाईल के नाम को दिखाया जाता है | जब तक फाईल को सेव नही किया जाएगा फाईल का नाम नही दिखाया जाता है और वहां “Untitled” लिखा होता है, जैसे ही हम फाईल को किसी नाम से सेव करते है तब “Untitled” के स्थान पर फाईल का नाम दिखाया जाता है|  Title bar के दांये कोने में तीन बटन होते है, इन तीन बटन में पहला बटन “Minimize” होता है जिस पर क्लिक करने से Open Program Task Bar में आ जाता है, दूसरा बटन “Maximize or Restore down” होता है, यह बटन विंडो की width को कम या ज्यादा करने का कार्य करता है, और तीसरा बटन “Close button” है जो प्रोग्राम को बंद करने का कार्य करता है|

2. Menu Bar

Menu bar नोटपैड विंडो का दूसरा भाग है जो title bar के ठीक नीचे होती है, इस बार मे कई विकल्प होते है जो नोटपैड में फाईल बनाते समय काम में लिए जाते है | Menu Bar की नोटपैड में बहुत अहमियत होती है,क्योंकि सारी Editing Tools इसी Bar में होते है, जिन्हें आप Menu कहते है|

3. Status Bar

Status Bar नोटपैड विंडो का एक और भाग है जो text area के बिल्कुल ऊपर होती है, यह बार mouse cursor की स्थिति को दिखाती है||इस बार कि सहायता से cursor की स्थिति को आसानी से जाना जा सकता है| आप चाहे तो इस बार को छिपा भी सकते है, और जब आप चाहे इसे दिखा सकते है|

4.Text area

Text area नोटपैड का सबसे मह्त्वपूर्ण भाग है, और यह नोटपैड विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है, इसी क्षेत्र मे Text को लिखा जाता है, नोटपैड में तैयार किए जाने वाले सभी Documents के शब्दों को इसी area में लिखा जाता है|

No comments:

Post a Comment