MS Word features in Hindi – एमएस वर्ड के फीचर्स क्या है?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डाक्यूमेंट्स और दस्तावेज तैयार करने के लिए बहुत सारे टूल्स दिए जाते हैं. इन टूल्स के जरिये हम अपने डॉक्यूमेंट में कुछ भी सुधार कर सकते हैं. और अपनी मर्ज़ी के अनुसार अपने डॉक्यूमेंट को तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं की माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मे डॉक्यूमेंट में काम करने के लिए क्या क्या फीचर्स देता है और साथ ही हम इसका लेआउट जानेंगे.
Auto Text
वैसे शब्द जिनका उपयोग हम ज्यादा करते हैं उसे ऑटो टेक्स्ट ऑप्शन के डायलाग बॉक्स में जोड़ देते हैं. उसके बाद जब भी उस शब्द को लिखना शुरू करते हैं तो ऑटो टेक्स्ट जस्ट उस के ऊपर शो होने लगता है. अगर उसे जोड़ने की जरुरत है तो एंटर कर देते हैं.
AutoCorrect
इस के साथ ही जब हम कोई गलत शब्द टाइप कर देते है और space press करते हैं तो Auto correct tool उस शब्द को खुद सही शब्द के साथ replace कर देता है.
Header and footer
Header – Header पेज के सबसे ऊपरी पार्ट को Header बोलते हैं. इसे हम Header पेज के टॉप मार्जिन में जोड़ा जाता है. इस का उपयोग हम Auto text, date time, page number डालने के लिए करते हैं.
Footer – Footer पेज के सबसे निचले वाले हिस्से को Footer बोलते हैं. ये पेज के नीचे यानि bottom margin में जोड़ा जाता है. इसका उसे page number, footnote डालने के लिए किया जाता है.
Page Formatting
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डॉक्यूमेंट तैयार करने के बाद उसे प्रिंट करने के पहले उसका पेज सेटअप करना बहुत जरुरी है. पेज सेटअप कर के हम चारो तरफ अपने सुविधा के अनुसार मार्जिन छोड़ देते हैं. इस के साथ ही कंटेंट को बीच में बायीं तरफ या फिर दायीं तरफ एडजस्ट कर सकते हैं.
Bullets and Numbering
बुलेट और नंबरिंग का उपयोग हम अपने फाइल में लिस्ट बनाने के लिए करते हैं. इस का उपयोग कर के हम अपने डॉक्यूमेंट को नंबरिंग और बुलेट्स से आकर्षक बना सकते हैं.
Editing of Text
यहाँ लिखे गए टेक्स्ट में कोई भी बदलाव करना हो तो ये बहुत ही आसान है. माउस के कर्सर को उस वर्ड में ले जाकर Backspace से आसानी से डिलीट कर सकते हैं. और फिर उसकी जगह फिर हम कोई भी बदलाव कर सकते हैं.
Spelling and Grammer check
वर्ड की ये बहुत बड़ी खासियत होता है की उस में एक spelling और Grammer चेक करने वाला टूल होता है. जब भी हम कोई वर्ड टाइप करते हैं तो वो हर वर्ड के स्पेलिंग को चेक करता है. और फिर उसके लिए सही शब्द भी बताता है ऊपर में शो दिखा देता है. जिसे हम क्लिक कर के सही शब्द को चुन क्र इस्तेमाल कर सकते हैं.
Use Of Thesaurus
इसके अंदर में शब्दों का जो बहुत बड़ा भंडार होता है जो किसी भी शब्द के अर्थ के साथ साथ उसके synonyms और antonym शब्द भी प्रयोग कर सकते हैं.
Page Numbering
इस ऑप्शन की मदद से डॉक्यूमेंट में पेज नंबर को जोड़ सकते हैं.
Column
Format Menu के इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर के पेज में कॉलम जोड़ सकते हैं. पेज सिर्फ एक कॉलम का होता है. इस ऑप्शन के प्रयोग से एक से ज्यादा कॉलम बना सकते हैं.
Mail Merge
MS Word की एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट ऑप्शन है Mail Merge. इसका उपयोग कर के हम एक letter को बहुत सारे लोगो को भेज सकते हैं. जब भी लेटर ग्रुप में तैयार कर के भेजना होता है तो Mail Merge का उपयोग करते हैं. जैसे Invitation letter, admit card, office letter etc. Mail Merge का प्रयोग कर के हम डेटाबेस से जोड़ सकते हैं.
Find & Replace
कभी कभी ऐसा होता है की हमने किसी खास शब्द को पुरे डॉक्यूमेंट में लिखा हुआ होता है. और उसे बदलने की जरुरत भी पड़ जाती है. तो ऐसे में पता नहीं चलता की वो शब्द कहाँ कहाँ है और एक एक कर के शब्द को सर्च करना और उसे बदलना मुश्किल काम है. लेकिन Find & Replace की हेल्प से हम उस शब्द को ढूंढ सकते हैं और बदल कर उसकी जगह दूसरे शब्द को डाल सकते हैं.
Styles and Formatting
इस ऑप्शन से formatting के लिए style create कर सकते हैं. और इस के लिए shortcut key