एमएस वर्ड क्या है – What is MS Word in Hindi
MS Word Definition in Hindi: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या MS Word एक ग्राफिकल वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है जिसे users टाइप करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. ये एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है. इसका उपयोग users नए डॉक्यूमेंट को बनाने पुराने की सुधार करने और स्टोर कर के रखने के लिए करते हैं. बाकि वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम्स की तरह इसमें बहुत useful tools होते हैं. ये वर्ल्ड की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनायीं गई है. इसे माइक्रोसॉफ्ट ने 1983 में डेवेलोप किया था. तब से लेकर आज तक इसके बहुत सरे version रिलीज़ किये जा चुके हैं.
ये शुरू से ही पूरी दुनिया में वर्ड प्रोसेसिंग के लिए सबसे टॉप एप्लीकेशन रहा है. और आज भी ये टॉप पर ही चल रहा है. इस के जगह में कोई भी किसी दूसरे एप्लीकेशन का इस्तेमाल नहीं करते हैं. माइक्रोसॉफ्ट का इस्तेमाल resume, form, letters, papers template, booklet, reports और business card बनाने के लिए किया जाता है. वर्ड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस प्रोग्राम का एक पार्ट है. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में एमएस एक्सेल, एमएस पॉवरपॉइंट, एमएस एक्सेस इत्यादि प्रोग्राम एमएस वर्ड के साथ में होते हैं. तो अगर आपको ये उपयोग करना है तो MS ऑफिस इनस्टॉल करना पड़ेगा. इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल पहले हम सिर्फ कंप्यूटर और लैपटॉप में ही कर पाते थे. लेकिन इसका एंड्राइड एप्प भी अब उपलब्ध है जिसे आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर के इस्तेमाल कर सकते हैं.
Microsoft Word की परिभाषा तो अब आप समझ ही गए होंगे. अब आपको इसकी विशेषता जानने की जरुरत है. जब आप जान जाओगे की MS Word से हमे क्या क्या एडवांटेज मिलता है तो इसका पूरा उपयोग कर सकेंगे. तो इससे पहले जान लेते हैं की इसके फीचर क्या क्या है
MS Word में ऑफिस वर्क कैसे करें?
चलिए हैं की इस एप्लीकेशन में कामकरने के लिए आपको किन किन बातों की जानकारी होनी जरुरी है.
MS Word Layout और Option
हम जब किसी डॉक्यूमेंट पर काम करते हैं तो उसमे बहुत सारी एडिटिंग करनी होती है. और अपनी मर्ज़ी के अनुसार भी अपने फाइल में डिज़ाइन और डेकोरेशन करते हैं. फाइल एडिटिंग करने के लिए के लिए हमे ये जानना जरुरी है की MS वर्ड में कौन सा ऑप्शन कहाँ होता है. इसके लिए layout को समझना होगा तो चलिए देखते हैं की MS वर्ड में कौन सा ऑप्शन कहाँ होता है.
Title bar
MS Word एप्लीकेशन के सबसे ऊपरी पार्ट जो हमे दिखाई देता है वही टाइटल बार होता है. यहाँ पर हम जिस फाइल में काम कर रहे होते हैं उसका नाम दिखाई देता है. लेकिन जब फाइल पर पहली बार काम कर रहे हैं तो ये default नाम के रूप में ‘Document 1’ शो करता है. जब हम फाइल को store करते हैं तो उस वक़्त अपनी मर्ज़ी से उसका नाम लिखते हैं. अब हम जब कभी उस फाइल को खोलेंगे तो हमारा रखा हुआ नाम इसी टाइटल बार में दिखायेगा.
Close Button
टाइटल बार के दाहिने साइड में 3 छोटे साइज के बटन होते हैं. इसमें जो पहला बटन होता है उसे Minimize दूसरे बटन को maximize और तीसरे बटन को Close बटन बोलते हैं.
Minimize Button
इस बटन से हम प्रोग्राम को बंद किये बिना उसे टास्क बार में रख कर किसी और विंडो में जा सकते हैं. इससे हमे MS Word में काम करने के साथ साथ दूसरे प्रोग्राम को भी run करने मदद मिलती है.
Maximize Button
इस बटन की मदद से हम विंडो साइज को छोटा कर के अपने मन मुताबिक साइज एडजस्ट कर के प्रयोग कर सकते हैं. फिर जब मन करे उसे रिस्टोर कर के फुल स्क्रीन साइज भी कर सकते हैं.
लास्ट बटन cross मार्क के साथ रेड कलर में होता है उसे क्लिक करने पर MS Word एप्लीकेशन
