Saturday, September 28, 2019

Ms Word 2

MS Word features in Hindi – एमएस वर्ड के फीचर्स क्या है?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डाक्यूमेंट्स और दस्तावेज तैयार करने के लिए बहुत सारे टूल्स दिए जाते हैं. इन टूल्स के जरिये हम अपने डॉक्यूमेंट में कुछ भी सुधार कर सकते हैं. और अपनी मर्ज़ी के अनुसार अपने डॉक्यूमेंट को तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं की माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मे डॉक्यूमेंट में काम करने के लिए क्या क्या फीचर्स देता है और साथ ही हम इसका लेआउट जानेंगे.

Auto Text

वैसे शब्द जिनका उपयोग हम ज्यादा करते हैं उसे ऑटो टेक्स्ट ऑप्शन के डायलाग बॉक्स में जोड़ देते हैं.  उसके बाद जब भी उस शब्द को लिखना शुरू करते हैं तो ऑटो टेक्स्ट जस्ट उस के ऊपर शो होने लगता है. अगर उसे जोड़ने की जरुरत है तो एंटर कर देते हैं.

AutoCorrect

इस के साथ ही जब हम कोई गलत शब्द टाइप कर देते है और space press करते हैं तो Auto correct tool उस शब्द को खुद सही शब्द के साथ replace कर देता है.

Header and footer

Header – Header पेज के सबसे ऊपरी पार्ट को Header बोलते हैं. इसे हम Header पेज के टॉप मार्जिन में जोड़ा जाता है.  इस का उपयोग हम Auto text, date time, page number डालने के लिए करते हैं.
Footer – Footer  पेज के सबसे निचले वाले हिस्से को Footer बोलते हैं. ये पेज के नीचे यानि bottom margin में जोड़ा जाता है.  इसका उसे page number, footnote डालने के लिए किया जाता है.

Page Formatting

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डॉक्यूमेंट तैयार करने के बाद उसे प्रिंट करने के पहले उसका पेज सेटअप करना बहुत जरुरी है. पेज सेटअप कर के हम चारो तरफ अपने सुविधा के अनुसार मार्जिन छोड़ देते हैं. इस के साथ ही कंटेंट को बीच में बायीं तरफ या फिर दायीं तरफ एडजस्ट कर सकते हैं.

Bullets and Numbering

बुलेट और नंबरिंग का उपयोग हम अपने फाइल में लिस्ट बनाने के लिए करते हैं. इस का उपयोग कर के हम अपने डॉक्यूमेंट को नंबरिंग और बुलेट्स से आकर्षक बना सकते हैं.

Editing of Text

यहाँ लिखे गए टेक्स्ट में कोई भी बदलाव करना हो तो ये बहुत ही आसान है. माउस के कर्सर को उस वर्ड में ले जाकर Backspace से आसानी से डिलीट कर सकते हैं. और फिर उसकी जगह फिर हम कोई भी बदलाव कर सकते हैं.

Spelling and Grammer check

वर्ड की ये बहुत बड़ी खासियत होता है की उस में एक spelling और Grammer चेक करने वाला टूल होता है. जब भी हम कोई वर्ड टाइप करते हैं तो वो हर वर्ड के स्पेलिंग को चेक करता है. और फिर उसके लिए सही शब्द भी बताता है  ऊपर में शो दिखा देता है. जिसे हम क्लिक कर के सही शब्द को चुन क्र इस्तेमाल कर सकते हैं.

Use Of Thesaurus

इसके अंदर में शब्दों का जो बहुत बड़ा भंडार होता है जो किसी भी शब्द के अर्थ के साथ साथ उसके synonyms और antonym शब्द भी प्रयोग कर सकते हैं.

Page Numbering

इस ऑप्शन की मदद से डॉक्यूमेंट में पेज नंबर को जोड़ सकते हैं.

Column

Format Menu के इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर के पेज में कॉलम जोड़ सकते हैं. पेज सिर्फ एक कॉलम का होता है. इस ऑप्शन के प्रयोग से एक से ज्यादा कॉलम बना सकते हैं.

Mail Merge

MS Word की एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट ऑप्शन है Mail Merge. इसका उपयोग कर के हम एक letter को बहुत सारे लोगो को भेज सकते हैं. जब भी लेटर ग्रुप में तैयार कर के भेजना होता है तो Mail Merge का उपयोग करते हैं. जैसे Invitation letter, admit card, office letter etc.  Mail Merge का प्रयोग कर के हम डेटाबेस से जोड़ सकते हैं.

Find & Replace

कभी कभी ऐसा होता है की हमने किसी खास शब्द को पुरे डॉक्यूमेंट में लिखा हुआ होता है. और उसे बदलने की जरुरत भी पड़  जाती है. तो ऐसे में पता नहीं चलता की वो शब्द कहाँ कहाँ है और एक एक कर के शब्द को सर्च करना और उसे बदलना मुश्किल काम है. लेकिन Find & Replace की हेल्प से हम उस शब्द को ढूंढ सकते हैं और बदल कर उसकी जगह दूसरे शब्द को डाल सकते हैं.

Styles and Formatting

इस ऑप्शन से formatting के लिए style create कर सकते हैं. और इस के लिए shortcut key
को define कर सकते हैं. इसमें paragraph word level की सेटिंग की जाती है. इस के और भी सेटिंग जैसे फॉण्ट तब font, tab, paragraph, border की setting कर सकते हैं.

Macro

Macro ऑप्शन की हेल्प से हम किसी भी काम को रिकॉर्ड कर सकते हैं. जरुरत पड़ने पर पर हम उस Macro को run कर सकते हैं.  Macro एक बहुत ही उपयोगी टूल है. इस की हेल्प से हम जो भी काम MSWord के अंदर करते हैं उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं. ये काम कुछ सेकण्ड्स में हो जाता है.

Create table

अपने डॉक्यूमेंट के लिए हम table menu के प्रयोग से टेबल से जुड़े बहुत सारे ऑप्शन भी इस में दिए जाते हैं. जिससे आसानी से बहुत से काम किये जा सकते हैं.

एमएस वर्ड के फायदे – Advantages of MS Word in Hindi

दोस्तों हम किसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों करते हैं? ताकि उससे हम अपना काम कर सके. लेकिन सिर्फ बेसिक काम के अलावा बहुत सारे ऐसे फीचर्स की जरुरत पड़ती है जो हर एप्लीकेशन में नहीं मिल सकती है. ठीक उसी तरह से हमारे बहुत सारे काम के लिए MS Word में बहुत सारे ऐसे फायदे हैं जो सिर्फ इसी एप्लीकेशन में हमे मिलते हैं. तो चलिए अब देख लेते हैं की MS Word में हमे क्या क्या फायदा मिलता है.

Storage of text

हम वर्ड प्रोसेसर की हेल्प से अपने लिखे गए डाक्यूमेंट्स की बहुत सारी copies बना कर के रख सकते हैं. और कभी जरुरत पड़े की इस में थोड़ा बदलाव करना है तो इसकी एक कॉपी बना कर उसमे जरुरत के टेक्स्ट को बदल के अलग फाइल बना कर रख सकते हैं.

Quality

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हमे error-free documents मिलता है. इसमें inbuilt grammar checker tool होता है जो हमारे डॉक्यूमेंट में किसी भी spelling और grammar mistake को पकड़ के सही भी कर देता है. इस लिए मैंने पहले ही बताया की MS Word एक error-free documents producer है.

Dynamic Exchange of Data

हम वर्ड के डॉक्यूमेंट के डाटा और pictures को दसूरे एप्लीकेशन के साथ एक्सचेंज और शेयर भी कर सकते हैं. अगर आपको इसका कोई आईडिया नहीं है तो मैं बताता हूँ. आपने powerpoint slideshow तो जरूर देखा होगा. Powerpoint presentation मेंप्रयोग किये जाने वाले बहुत सरे डाटा हम MS Word में बना कर फिर उसे पॉवरपॉइंट में शेयर कर के प्रेजेंटेशन बनाते हैं. और हम डाक्यूमेंट्स के बिच लिंक भी बना सकते हैं.

Time Saver

हम सिर्फ एक डाक्यूमेंट्स की अनलिमिटेड कॉपी बना सकते हैं बिना retyping किये हुए. इस तरह ये हमारा बहुत सारा वक़्त बचता है.

Securities

कभी कभी हम कोई पर्सनल डॉक्यूमेंट बनाते है या फिर ऐसा डॉक्यूमेंट जिसे हम चाहते हैं की कोई दूसरा न पढ़ सके. तो इसके लिए हम उसे पासवर्ड से लॉक भी कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment