Python in Hindi – Introduction
- Introduction to python in Hindi
- Features of python in Hindi
- Usage of python in Hindi
Introduction to Python
Python एक powerful dynamic programming language है। यह Guido Van Rossum द्वारा 1991 में Netherlands के National Research Institute for Mathematics and Computer Science में create की गयी थी।
It is Beginner Friendly
Python एक beginner friendly language है। इसे सबसे अधिक इसके simple syntax और readable code के लिए जाना जाता है। Python को अत्यधिक readable design किया गया है।
Python का syntax बहुत ही आसान है और English language की तरह है। जँहा दूसरी programming languages विराम चिन्ह जैसे की semicolon (;) आदि का प्रयोग करती है वँहा python simple English keywords का प्रयोग करती है। English के अलावा python mathematics से भी प्रभावित देखी जाती है।
Both Functional & Object Oriented
Python functional भी है और object oriented भी है। इसे आप scripting language की तरह use कर सकते है या फिर programming language की तरह use कर सकते है।
Python में आप चाहे तो Java और C# की तरह classes आदि object oriented features का प्रयोग करते हुए program लिख सकते है या फिर simply C और C++ languages की तरह functions द्वारा भी program create कर सकते है।